CHAPTER - 1
भिन्न (FRACTION )
भिन्न (fraction) :-
किसी पूर्णक a मे पूर्णक b से भाग देने
पर प्राप्त संख्या को भिन्न a/b कहा जाता है | जहा a को अंश
(Numerator ) तथा b को हर (Denominator) कहा जाता है |
जैसे :- 1/2 , -2/4 , 5/7 इत्यादि |
*. किसी भिन्न के अंश तथा हर मे एक ही संख्या से भाग करने पर उस
भिन्न का मन नहीं बदलता है |
जैसे :- 3/4 = 3*2/4*2
*. किसी भिन्न को पूर्ण लघुकृत तब कहा जाता है जब अंश एवं हर मे
कोई उभयनिष्ठ नहीं हो |
जैसे :- 9/12 = 3*3/4*3
यहाँ पर , 3/4 को लघुकृत भिन्न कहा
जाएगा 9/12 को नहीं |
भिन्न के प्रकार
1. Proper Fraction :-
यह वह भिन्न है जिसका अंश , हर से छोटा होता है |
जैसे :- 3/5 , 7/9 , 5/8 इत्यादि
|
2. Improper Fraction :-
यह वह भिन्न है
जिसका अंश , हर से बड़ा होता है |
जैसे :- 14/5 , 22/ 13 , 28/18 इत्यादि |
3. Mixed Fraction :-
Improper Fraction को पूर्ण
संख्या के रूप मे व्यक्त भिन्न कहलाता है |
4. Continued Fraction :-
यह वह भिन्न है जिसका अंश या
हर या दोनों भिन्न के रूप मे लगातार बढ़ती है |